ऋषि कपूर और इरफान खान की मौत के बाद साक्षी ने की Ms Dhoni की एक तस्वीर शेयर

ऋषि कपूर और इरफान खान की निधन के बाद साक्षी ने की Ms Dhoni की एक तस्वीर शेयर:

Ms Dhoni And Rishi Kapoor


टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया है।

उन्होंने धोनी के साथ ऋषि कपूर की फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावनात्मक पोस्ट लिखा है।

ऋषि कपूर का गुरुवार को मुंबई में 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बुधवार को ऋषि कपूर को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसके बाद उन्हें एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती किया गया था।

ऋषि कपूर के निधन के एक दिन पहले बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया।

साक्षी धोनी ने दोनों बॉलीवुड अभिनेताओं को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, कल इरफान खान का निधन हो गया, जिससे हम सभी आहत थे, और अब अचानक ऋषि जी की खबर सुनी।

हम सभी दुखी हैं।

यह विश्वास नहीं हो रहा है।

साक्षी ने एक पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें धोनी ऋषि कपूर  के साथ बैठे हैं।

Get Latest Cricket news, updates and cricket fixtures. Like us on Facebook or follow us on Instagram And Joined Our VIP Telegram Channel

Post a Comment

0 Comments